आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास जिला सरायकेला- खरसावां की ओर से शनिवार को आदित्यपुर पीएचडी कॉलोनी स्थित मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण स्वर्गीय राम विलास पासवान की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव मनोज पासवान और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सह कोल्हान प्रभारी रितेश पासवान उपस्थित हुए.

प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने अपने संबोधन में स्वर्गीय राम विलास पासवान के जीवन और उनके कार्यों को याद किया. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पासवान गरीब, शोषित और वंचित समाज के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए और मंडल कमीशन लागू कराने में भी उनकी अहम भूमिका रही. वे एक ईमानदार और कर्मठ नेता और मंत्री थे और देश के 6 प्रधानमंत्रियों की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे.
मनोज पासवान ने यह भी कहा कि स्वर्गीय राम विलास पासवान ने जहां भी काम किया, वहां उन्होंने देश हित में कार्य करते हुए निचले पायदान के लोगों को उसका लाभ देने और आगे बढ़ाने का काम किया. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पासवान को भारत रत्न की उपाधि दी जानी चाहिए.
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय नंदी, जिला प्रवक्ता विकास कुमार सिंह, जिला सचिव आलोक मिश्रा, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष अनुज सिंह, आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष अंकुर प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी सचिन पासवान, और पार्टी के कार्यकर्ता आगरित पासवान, छोटे लाल पासवान, रितिक कुमार, राजीव यादव, अभिनाश सिंह, पप्पू कुमार, पिंटू प्रसाद, गुरु जी, रूप लाल महतो, मनीष सिंह, राणा राउत आदि उपस्थित थे.

