जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के तीन विद्यार्थियों का चयन डॉ. रेड्डी में टेरेट्री मैनेजर के पद पर हुआ है. प्रियंका रॉय, दीपा सोनी और स्नेहा कुमारी को 4.5 लाख के वार्षिक पैकेज पर डॉ. रेड्डी ने अपने संस्थान में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है.

विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से इन विद्यार्थियों का चयन हुआ है. विश्वविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल, इन्साइड- आउटसाइड लर्निंग प्रोग्राम और मल्टी स्टेज इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से वर्तमान समय की जरूरतों के लिए तैयार किया जा सके.
विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें बड़े स्तर की कंपनियों से रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त होना इस बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालय अपने प्रयासों में सफल हो रहा है.

