चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल अंतर्गत कपाली नगर परिषद क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति ने एक बार फिर शासन- प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की सी बारिश होते ही मल्लिक गार्डन के समीप सड़क किसी तालाब का रूप ले लेती है.

जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का परिणाम:
लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी ने सड़क को बना दिया तालाब. पता नहीं यहां के अच्छे दिन कब आएंगे. जिधर जाओ पानी-पानी. यह स्थिति सिर्फ आने-जाने में परेशानी का कारण नहीं बनी, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी खतरे में डाल रही है.
बच्चों और बुजुर्गों को हो रही परेशानी:
बच्चे स्कूल किसी तरह जा पा रहे हैं. बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है. वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जानलेवा बन चुका है. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क से जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए. लोगों का कहना है कि जब तक सड़क की स्थिति नहीं सुधरेगी, तब तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

