सरायकेला/ Parmod Singh सदर अस्पताल में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मासिक दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिले भर से 36 दिव्यांग अपने परिजनों के साथ पहुंचे. सदर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी दिव्यांगों का जांच किया गया और दवाई दी गई.

विज्ञापन
इसके तहत अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकत्सक डॉ अजीत टुडू ने 19, इएनटी विशेषज्ञ डॉ प्रदीप कुमार ने 5, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ महेश हेंब्रम ने 11 तथा डॉ बरियल मार्डी ने थेलेसिमिया से पीड़ित 1 दिव्यांग का जांच किया.

विज्ञापन
