जमशेदपुर/ Afroj Mallick आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर निवासी एक 68 वर्षीय वृद्ध महिला हाजरा खातून के लापता होने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि वे शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गईं और देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है. परिजनों ने बताया कि हाजरा खातून मानसिक रूप से कमजोर हैं और बिना बताए कहीं चली गई हैं.


उनके पुत्र हारुन रशीद ने आजादनगर थाना पहुंचकर इसकी लिखित सूचना दी हैं. गुमशुदा महिला के पहनावे और हुलिया का विवरण इस प्रकार है: उन्होंने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी है. उनका कद लगभग 5 फीट है. रंग गेहुआं है और बाल सफेद- काले हैं. उन्होंने बताया, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और दवा भी चल रही है. इस घटना के बाद से परिवार वालों में बेचैनी और डर का माहौल है. परिजनों ने आम जनता और प्रशासन से मदद की अपील की है कि अगर किसी को भी उक्त महिला के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत निकटतम थाना या उनके बेटे हारुन रशीद के मोबाइल नंबर 9835336963 पर संपर्क करें.
थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है. साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की भी कोशिश कर रही है. स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की जा रही है ताकि वृद्धा को सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके.

