जमशेदपुर/Afroj Mallick बिष्टुपुर वूमेनस कॉलेज के समीप महिंद्रा शोरूम में बिजली कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में एक बिजली कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, मृतक की पहचान जुगसलाई गौरीशंकर रोड निवासी 37 वर्षीय मोहम्मद गब्बर के रूप में की गई है.

मोहम्मद गब्बर महिंद्रा शोरूम में मेन लाइन से वायरिंग का कार्य कर रहा था, उनके साथ एक हेल्पर भी मौजूद था, कार्य के दौरान गब्बर अचानक बिजली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और सड़क पर गिर पड़ा, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक मोहम्मद गब्बर किराए के मकान में रहता था और शादीशुदा है और इनके दो बच्चे भी हैं एक बेटी उम्र करिब 6 वर्षीय और दूसरे एक बेटा जिसका उम्र करीब दो वर्षीय बताया जा रहा है, मृतक के बूढी मां भी है जिसका रो-रो कर बुरा हाल है, इस दुखद घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोश भी देखा गया.

