चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की बदहाली के चलते आम जनता त्रस्त है. कई मुहल्लों में बिजली के तारों को खंभों के बजाय बांस- बल्ली के सहारे घरों तक पहुंचाया गया है. जिससे न सिर्फ़ दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, बल्कि यह बिजली विभाग की घोर लापरवाही को भी उजागर करता है.



स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. स्थिति यह है कि यहां के रहने वाले खुद अपने खर्चे पर बांस लगाकर तार खींचने को मजबूर हैं. इससे ना सिर्फ़ लोगों की जान को खतरा है, बल्कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. जनता ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए और क्षेत्र में सुरक्षित एवं दुरुस्त बिजली व्यवस्था बहाल की जाए और जहां भी बिजली के पोल के जगह बांस- बल्ली का सहारा लिया गया है उस जगह को चिन्हित कर बिजली का पोल लगाकर दुरुस्त किया जाए.

