रक्सौल: बॉर्डर पर मैत्री पुल के नीचे सरिसवा नदी से हैंड ग्रेनेड मिलने से सुरक्षा एजेंसियां में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जाता कुछ बच्चे नदी में नहा रहे थे. उसी दौरान बच्चों को हैंड ग्रेनेड मिल गया. बच्चे हैंड ग्रेनेड को खिलौना समझ कर लेकर घूम रहे थे तभी बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों की नजर बच्चो के हाथों में लिए हैंड ग्रेनेड पर पड़ी.


विज्ञापन
एसएसबी के जवानों ने हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है. सभवना है कि अपराधी नेपाल से हैंड ग्रेड लेकर भारत में प्रवेश कर होंगे. एसएसबी औऱ पुलिस को देखर डरकर हैंड ग्रेनेड नदी में फेंक दिया हो. एसएसबी मामले की जांच में जुटी हैं. अब एसएसबी सरीसवा नदी के आसपास और बॉर्डर क्षेत्रों सर्च ऑपरेशन चला कर देखेंगी कही औऱ हैंड ग्रेंड या हथियार आसपास फेंका तो नही गया है.

विज्ञापन
