धनबाद: सांसद ढुल्लू महतो एक बार फिर से चर्चा में हैं. पुलिस पदाधिकारियों के सामने ही एक आउटसोर्सिंग के जीएम पर सांसद ढुल्लू महतो बरस पड़े. यही नहीं जीएम को उठकर भागने किए कहा. सांसद ने कहा भागो नहीं तो चड़ाक से मारकर मुंह फोड़ देंगे.

यह पूरा घटना क्रम सिनिडीह गेस्ट हाउस की है. जहां बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग के जीएम कौशल पांडेय, रैयत, बाघमारा एसडीपीओ पुरूषोतम कुमार सिंह, कतरास थाना प्रभारी अशित कुमार सिंह के अलावे बीसीसीएल के अधिकारी शामिल थे. वार्ता चल रही थी. इस दौरान ढुल्लू महतो हिलटॉप आउटसोर्सिंग के जीएम कौशल पांडेय पर बरस पड़े. ढुल्लू महतो ने उन्हें कहा उठो भागो यहां से. पुलिस अधिकारियों को भी कहा कि पहले इसे यहां से भगाओ. फिर कहा भागो नहीं तो चड़ाक से मारकर मुंह फोड़ देंगे.
दरअसल, बिना वार्ता किए ही हिलटॉप आउटसोर्सिंग प्रबंधन चाहरदिवारी निर्माण का कार्य फिर से शुरू कर दिया था. जबकि, पहले रैयत से पहले मुआवजा और नियोजन को लेकर वार्ता किया जाना था. लेकिन, आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया. रैयतों के विरोध करने के बाद वार्ता बुलाई गई. जिसमें सांसद समेत बीसीसीएल, आउटसोर्सिंग अधिकारी और रैयत की सीनिडीह गेस्ट हाउस में वार्ता चल रही थी. वार्ता के दौरान ही यह घटना क्रम हुआ है. बताते चलें कि इससे पहले भी आउटसोर्सिंग प्रबंधक रैयत को बिना बताए चार दिवारी निर्माण का कार्य शुरू कराया था. जिसके बाद हिसंक झड़प हुई थी. गोलीबारी और बमबाजी की भी घटना घटी थी. जिसमें बाघमारा एसडीपीओ बुरी तरह से घायल हो गए थे. इस मामले में दोनों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया मगर दोनों से संपर्क नहीं हो सका. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
आप भी देखें.

