चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड के अर्जुनपुर गांव में सोमवार को एक 16 वर्षीय किशोर राजू मुर्मू को खेत में एक सांप ने डंस लिया. घटना के बाद परिजनों ने किशोर को सोनुआ अस्पताल लाया.

विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टर ने जांच किया तो पाया कि किशोर को जहर नहीं चढ़ा है. उसकी स्थिति सामान्य है. हालांकि अस्पताल में डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं और उसका ईलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन
