सरायकेला: पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में उत्कल युवा एकता मंच द्वारा रविवार शाम को ड्रामा कलाकार रजत त्रिपाठी की असमय मृत्यु पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस अवसर पर भारी संख्या में ड्रामा कलाकार शामिल हुए. उपस्थित कलाकारों ने एक स्वर में कहा कि रजत त्रिपाठी हर दिल अज़ीज़ थे और उन्हें भुला पाना मुश्किल है.


कलाकारों ने उनके तैलीय चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा. गमगीन माहौल में वरिष्ठ कलाकारों ने उनके साथ बिताए स्वर्णिम पलों की यादें साझा कीं. श्रद्धांजलि सभा के उपरांत सभी कलाकार उनके परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं.
*कार्यक्रम में उपस्थित लोग*
इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, उत्कल युवा एकता मंच के रुपेश साहू, कलाकार चंदन साहू, बदरी दोरोगा, चंद्रशेखर बसा, वरुण साहू, मनबोध मिश्रा, घासीराम सतपति, काशी कर, मणि ज्योतिषी, बबलू साथुवा, जीवन कवि, विजय दोरोगा, दुखुराम साहू, सुनील मिश्रा, केदार समाल एवं काफी संख्या में कलाकार मौजूद थे.

