सरायकेला/ Pramod Singh एनसीडी सेल की ओर से प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को सदर अस्पताल सरायकेला में आयोजित होने वाले तनाव मुक्ति शिविर कार्यक्रम के तहत शनिवार को सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिले भर से आए 112 मरीजों का जांच किया गया. इनमें 108 पुराने मरीज तथा 4 नए मरीज शामिल थे जिनका जांच किया गया.

इसके तहत मानसिक रोगियों के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित चिकित्सक डॉ एसके झा ने मरीजों की जांच की. जांचोपरांत मरीजों को अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाई उपलब्ध करवाई गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को सदर अस्पताल सरायकेला में तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाता है. शिविर में जिले भर से आए मानसिक रोगियों की जांच की जाती है. मौके पर एनसीडी सेल के जिला कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर भूषण, एनटीसीपी कंसल्टेंट अशोक कुमार यादव, साइकेट्रिक नर्स सुशीला महतो, प्रमिला रॉबर्ट एवं राधिका कुमारी मौजूद थीं.

