बांका/ Pankaj Kumar Thakur ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को चांदन बाजार से लेकर गांव तक योग शिविर का आयोजन किया गया. इस क्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि योग कोई व्यायाम नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का तरीका है. आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी कई तरह के लोगों और स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए योग करने की सलाह देता है. आयोजित शिविर में अधिकारी से लेकर मजदूर शामिल हुए.

सबसे पहले सीएचसी चांदन में डॉ भोलानाथ ने चिकित्सकों के संग सूर्य नमस्कार से लेकर प्राणायाम तक किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० आशिष, डॉ भोलानाथ, डॉ शशिकांत कुमार ने बताया कि योग एक बेहतर माध्यम है. लोग योग करके स्वास्थ्य रह सकते हैं. वहीं थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने कहा कि आज के समय में योग की ताकत को पुरी दुनिया ने माना है. योग से कई बिमारी को दूर भगाया जा सकता है. मौके पर मोहन यादव, साधू यादव, निशांत कुमार सिन्हा, रूना कुमारी आदि मौजूद थे.

