रांचीः मूसलाधार बारिश को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने कल यानी शुक्रवार को भी 12वीं तक की सभी कक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है. रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि बच्चों की सेफ्टी जरुरी है. उनकी सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन
लगातार बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है. लिहाजा, मौसम केंद्र, रांची से बारिश के पूर्वानुमान पर आधारित फीडबैक लेने के बाद स्कूलों को कल भी बंद रखने का फैसला लिया गया है.
सरायकेला में आठवीं तक बंद रहेंगी कक्षाएं
इधर सरायकेला जिला प्रशासन ने भी शुक्रवार को निजी और सरकारी स्कूलों को कक्षा आठवीं तक बंद रखने का निर्देश दिया है. मौसम विभाग ने सरायकेला में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. डीसी नीतीश कुमार सिंह ने सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को आदेशों का पालन सख्ती से करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
