सरायकेला: राज्य में लगातार बारिश के मद्देनजर आईएमडी द्वारा अलर्ट जारी किया गया है. इसको लेकर झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने रेड जोन में आने वाले जिलों में कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद करने के लिए सलाह जारी की है.


विज्ञापन
इधर सरायकेला- खरसावां जिले के उपायुक्त ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 18 जून 2025 को कक्षा 8 तक बंद रखने का निर्देश दिया है. ताकि छात्रों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
कारण
लगातार बारिश के कारण जिले में जल जमाव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. आपदा प्रबंधन विभाग ने रेड जोन में आने वाले जिलों में स्कूलों को बंद करने के लिए सलाह जारी की है.

विज्ञापन
