सरायकेला: 22वें जिला एथलेटिक चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ. इस प्रतियोगिता में कुल 50 प्रतिस्पर्धाएं आयोजित किए गए, जिसमें ओवरऑल चैंपियन का खिताब संत फ्रांसिस डी स्कूल, सरायकेला को मिला. इन्हें 107 अंक मिले, जबकि विद्या ज्योति स्कूल, गम्हरिया 93 अंकों के साथ उपविजेता रही.

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एथलेटिक एसोसिएशन सह प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत शामिल हुए और प्रतिभागियों की हौंसलाफ़जाई की. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में संत फ्रांसिस स्कूल के प्राचार्य फादर एल्विन जोसेफ एवं जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष पप्पू रजक उपस्थित रहे. इसकी जानकारी जिला एथलेटिक संघ के सचिव सिकंदर महतो ने दी.
प्रमुख परिणाम (प्रतियोगिताएं)
अंडर-18 बालिका (200 मीटर दौड़) रानी कुमारी (प्रथम), फुलमनी मुंडा (द्वितीय) और गुलंची सोरेन (तृतीय)
अंडर-16 बालिका (लंबी कूद): सोलानी प्रमाणिक (प्रथम), अनुपूर्णा कुमारी (द्वितीय) और आरजू कुमारी (तृतीय)
अंडर-16 बालक (चक्का फेंक): कृष्णा भूमिज (प्रथम), निलेश कुमार (द्वितीय) और पंकज हांसदा (तृतीय)
अंडर-18 बालक (शॉटपुट): अस्मित कुमार (प्रथम), अरबन झा (द्वितीय) और मयंक बर्मन (तृतीय)
अंडर-18 बालक (200 मीटर दौड़): सन्नी तिवारी (प्रथम), मिलन बालमुचू (द्वितीय) और उज्ज्वल कुमार (तृतीय) स्थान पर रहे.
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में चंदन कुमार, सुजीत, रजत, नित्यानंद महतो, करमू मंडल, प्रीति कुमारी, मनीषा यादव, विष्णु उन्नाव, लखन मार्डी एवं शिव प्रधान की अहम भूमिका रही. समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया. सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया.

