बोकारो: सिटी थाना अंतर्गत को- ऑपरेटिव कॉलोनी में एक वृद्ध की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई है. सिटी थाना अंतर्गत को- ऑपरेटिव कॉलोनी में प्लॉट संख्या 192/A में एक वृद्ध की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची तो देख कि कमरे के अंदर बेड पर कालिका राय नाम के लगभग 80 से 85 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा हुआ है जिसके सर पर जख्म के निशान है. इससे पता चलता है कि उनके सर पर जोरदार वार किया गया है.

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कालिका राय बीएसएल से सेवानिवृत हुए हैं. फिलहाल उनके घर के लोग बाहर गए हुए हैं. पुलिस ने बताया कि जो जानकारी आ रही है उससे पता चल रहा है बीती रात उनकी हत्या की गई है. पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानकर अनुसंधान कर रही है. जरूरत पड़ी तो एफएसएल की भी मदद ली जाएगी.

विज्ञापन
