कपाली (Afroz Mallik) सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत अंतर्गत पुराना टीओपी चौक से पुलिस ने बीती रात एक पल्सर मोटरसाइकिल जिसका नंबर JHO5DG- 0993 सवार दो युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने उनके पास से चांदी के जेवरात, तीन मोबाइल फोन व एक तेज धार चाकू बरामद किया है.

बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर तेज गति से भाग रहे थे. पुलिस द्वारा जब रोकने का कोशिश की गई तो और तेज भागने लगे. बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बाइक सवार को पुलिस ने रोका. नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम बाबू कचछप कपाली टीओपी निवासी बताया, जबकि दूसरे ने अपना नाम सद्दाम अंसारी जो जमशेदपुर के चेपापुल निवासी बताया. तलाशी लेने पर दोनों के पास से उक्त सामानों की बरामदगी हुई है. वहीं कपाली पुलिस बरामद सामानों का पता लगाने में जुटी हुई है. फिलहाल दोनों युवकों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं.

