सोनुआ/ Jayant Pramanik : जिला खनन विभाग ने छापेमारी कर अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को पकड़ा है. गुप्त सूचना के आधार पर खान निरीक्षक सुनील कुमार ने चाईबासा से मनोहरपुर जानेवाले मुख्य सड़क पर छापेमारी कर सोनुआ क्षेत्र से तीन और मनोहरपुर क्षेत्र से एक ट्रैक्टर पकड़ा है.

विज्ञापन
चारों ट्रैक्टरों में क्षेत्र के बालू घाटों से अवैध तरीके से उठाव किया गया बालू लदा हुआ था.चारों ट्रैक्टरों के मालिक के खिलाफ खनन विभाग कानूनी कार्रवाई कर रही है.
विज्ञापन

