कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत 24 वर्षीय युवक मोहम्मद शाहबाज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि परिजन युवक को आनन- फानन में एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवक ने पंखे के सहारे झूल कर आत्महत्या की है. मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. सूचना पर पहुंची कपाली ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वैसे युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.
विज्ञापन

