खरसावां: पर्व- त्योहारों में उपद्रव करने वाले व अशांति फैलाने वालों को सबक सिखाने को लेकर पुलिस की टीम ने अलग- अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च की. वहीं पर्व को शांतिपूर्ण व सादगी से मनाने को लेकर कई थानों में शांति समिति की बैठक भी की गई. पुलिस की टीम शांति भंग करने वालों से निबटने को अलर्ट हो गई है.

इसी क्रम में खरसावां में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार एवं थाना प्रभारी पिंटु महथा के नेतृत्व में खरसावां थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया. यह फ्लैग मार्च बेहरासाई, कदमडीहा, चांदनी चौक खरसावां, बजारसाई, कुम्हारसाई आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया.
बीडीओ ने बताया कि त्योहारों के वक्त अशांति फैलाने वालों को इस फ्लैग मार्च के माध्यम से सचेत रहने का संदेश दिया गया है. खरसावां मे मुहर्रम का जुलूस 30 जुलाई को निकाला जाएगा. फ्लैग मार्च में बीडीओ गौतम कुमार, थाना प्रभारी पिंटु महथा सहित पुलिस के जवान शामिल थे.

Exploring world
