Aurangabad-Upendra-Kushwaha’s-attack-on-JDU, औरंगाबाद : उपेन्द्र कुशवाहा ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर बोला हमला, कहा-अब लालू यादव के लिए काम कर रहे ललन सिंह, जल्द सब हो जाएगा क्लीयर, गठबंधन को लेकर नहीं खोले पत्ते
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
औरंगाबाद / Deenanath Mouar, लोकसभा चुनाव के पहले बिहार में सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. कभी सीएम नीतीश के साथ रहकर बीजेपी पर हमला बोलने वाले उपेन्द्र कुशवाहा अब जदयू पर हमलावर हैं. इस बार उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को निशाने पर लिया है. कुशवाहा ने कहा कि ललन सिंह अब राजद के लिए काम कर रहे हैं. कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि ललन सिंह अब जदयू के कम और राजद के आदमी ज्यादा हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब राजद की ही भाषा बोल रहे हैं. आने वाले वक्त में साफ हो जाएगा की ललन सिंह राजद के हो गए हैं.
राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा आज औरंगाबाद के कंकेर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष उदय सिंह के यहाँ आए पत्रकारों से बातचीत की. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार आने पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बयान दिया था कि हिम्मत है तो अमित शाह मुंगेर से चुनाव लड़कर दिखा दें. इस पर कुशवाहा ने कहा कि ललन सिंह अब राजद की भाषा बोल रहे हैं.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
कुशवाहा ने इस दौरान सीएम नीतीश कुमार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सीएम नीतीश कुमार गर्त में ले जा चुके हैं. अब देशभर के अभ्यर्थी बिहार में शिक्षक बनेंगे. इससे यह स्पष्ट होता है कि सीएम ने 18 सालों में यहां के युवाओं को शिक्षक बनने के योग्य भी नहीं बना सका उपेन्द्र कुशवाहा से पूछा गया कि वह 2024 में लोकसभा का चुनाव कहां से लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी तय करेगी. फिलहाल पार्टी को मजबूत किया जा रहा है. चुनाव की भी तैयारी की जा रही है. हमारी पार्टी किस के साथ गठबंधन करेगी, वक्त आने पर सब क्लीयर हो जाएगा.