गम्हरिया : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित लैप्म्स भवन में वर्षों से अवैध रूप से रह रहे बाबू दास नमक व्यक्ति को 5 दिनों में घर खाली करने का आदेश दिया गया है. सीओ मनोज कुमार एवं बीडीओ मारुति मिंज ने संयुक्त रूप से यह आदेश देते हुए सरकारी आवास को खाली करने को कहा है.

विज्ञापन
शुक्रवार को पत्र का तामिला भी करा दिया गया है. बीडीओ ने बताया कि परिसर के सरकारी आवास में अनधिकृत रूप से रहने वाले अन्य की शिनाख्त कराई जा रही है, हालाकि उन्होंने बताया कि बाबू दास नामक व्यक्ति के अलावा वर्तमान में और किसी का नाम सामने नहीं आया है.
विज्ञापन

