चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma विधानसभा क्षेत्र के दांती में सड़क की समास्या को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को एक बैठक का आयोजन किया. बैठक में झामुमो जिला अध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम आदि लोग शामिल हुए.

बैठक में ग्रामीणों ने गांव की समास्याओं पर विचार करते हुए प्रथामिकता के आधार पर सड़क नहीं होने के कारण चक्रधरपुर आवागमन में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए विधायक सुखराम उरांव के समक्ष दांती- चक्रधरपुर के सड़क निर्माण की मांग रखी.
ग्रामीणों की मांग पर विधायक सुखराम उरांव ने वर्तमान में हो रही असुविधा से राहत पहुंचाने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर आवागमन को सुदृढ़ करने का एलान किया. साथ ही उक्त सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से मिलकर स्थायी समाधान निकालने की बात भी कही.
साथ ही गांव में अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श करते हुए उन्होंने कहा कि एक- एक कर सभी समस्या का समाधान किया जाएगा. इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Exploring world
