आदित्यपुर/ Sumeet Singh सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत पान दुकान चौक के समीप शुक्रवार की रात करीब 9: 30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक दंपत्ति के पर्स की छिनतई कर ली. जिसके बाद सड़क पर अफरा- तफरी मच गई.

मिली जानकारी के अनुसार पति- पत्नी गम्हरिया से जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित अपने आवास जा रहे थे. उसी दौरान जमशेदपुर की ओर से आए बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित दंपति का नाम राजेश महतो एवं सुजाता महतो बताया जा रहा है. पर्स में एक मोबाइल भी था. वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी. वहीं सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गयी है. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आसपास क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा.
बता दें कि पिछले छः महीनों में आदित्यपुर थाना क्षेत्र में छिनतई की घटनाओं में कमी आई है. यदा- कदा जमशेदपुर से ब्राउन शुगर का सेवन करने आने वाले युवक इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं. आदित्यपुर पुलिस लगातार इसपर नकेल कसने के प्रयास में जुटी है.

Exploring world
