सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित बजरंगबली मंदिर में लगे फ्लेक्स को बीती रात शरारती तत्वों ने फाड़ दिया और पोस्टर में लगे बजरंगबली के चित्र पर थूक दिया है. जिससे हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश है.

विज्ञापन
सूचना मिलते सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार इंस्पेक्टर राम अनूप महतो दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की. थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि अगल- बगल लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और पुलिस इसकी जांच कर रही है. उधर भाजपा नेता सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा सरायकेला शांत जगह है. यहां के लोग काफी सुलझे हुए हैं. इसलिए पुलिस प्रशासन को इस मामले का जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए नहीं तो अशांति होने की संभावना हो सकती है.
विज्ञापन

