सोनुआ (Jayant Pramanik) यदुवंशी प्रधान ग्वाला समाज सोनुआ प्रखण्ड कमेटी द्वारा आगामी 25 एवं 26 फरवरी को समाज का क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा. इसको लेकर समाज के सोनुआ और मदांग जाहिर के युवाओं ने निश्चिंतपुर मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच खेला.

यदुवंशी प्रधान ग्वाला समाज के सोनुआ प्रखण्ड कमिटी के प्रखण्ड अध्यक्ष शिवचरण प्रधान ने बल्लेबाजी कर मैत्री क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया. मैत्री मैच में मदांग जाहिर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 58 रन बनाये. जिसके जवाब में सोनुआ गांव की टीम ने 5 ओवर 5 बॉल में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. मौके पर समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष शिवचरण प्रधान, सचिव दिनेश प्रधान और क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय प्रधान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैत्री क्रिकेट मैच के माध्यम से समाज के विभिन्न गावों के युवाओं को खेल के प्रति जागरुकता का संदेश दिया गया. जिससे कि 25 और 26 को आयोजित होनेवाले प्रतियोगिता में सभी गावों के खिलाड़ी भाग लें और प्रतियोगिता को सफल बनायें
मौके पर समाज के उपाध्यक्ष बसंत प्रधान, कोषाध्यक्ष शिव कुमार प्रधान, बिधान चंद्र प्रधान, नरेश प्रधान, अनन्त प्रधान, रूपेश, अनन्त, जगन्नाथ प्रधान, पवन प्रधान, आकाश प्रधान, बीजू, सोनु, अमन, तुषार, श्रवण, यशवंत, राहुल, अंशु, राजा, ज्ञानू समेत अन्य मौजूद थे.

Exploring world
