तिरूलडीह (Bidyut Mahato) सरायकेला जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुण्डा उर्फ रामबालक सिंह की 78 वर्षीय माता चांदमनी देवी का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया.


विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी. मंगलवार की सुबह करीब 5:00 बजे उनकी आकस्मिक निधन हो गयी. निधन के बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम संस्कार में पंचायत क्षेत्र के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोगों ने स्वर्गीय चांदमनी देवी की आत्मा की शांति की कामना की.
See also chaibasa-sonua-news सोनुआ: शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने विधायक पुत्र के साथ पहुंची सांसद
शवयात्रा में विकास ठाकुर, संजय सिंह मुंडा, चौड़ा पंचायत के मुखिया रामलु सिंह मुंडा, बुद्धेश्वर कोईरी, सेवक साव, मनिंदर कालिंदी, बुबाई महतो, बबलू साहू सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
