जमशेदपुर: सोमवार को सहारा इंडिया के जमशेदपुर एवं टाटानगर रीजन के अधीन तमाम कार्यालयों एवं फ्रेंचाइजी प्रमुख ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से उनके आवास पर एक शिष्टाचार मुलाकात करते हुए उन्हें नूतन वर्ष की बधाइयां दीं. साथ ही वर्तमान में सहारा- सेबी विवाद को लेकर हो रही परेशानियों से अवगत कराया.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सहारा समूह के अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया, कि उनकी समस्याओं से गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराते हुए सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निष्पादन का आग्रह किया जाएगा. इस अवसर पर जमशेदपुर रीजनल मैनेजर जयंत कुमार श्रीवास्तव, टाटानगर रीजनल मैनेजर राजीव कुमार, गोविंदपुर, बारीडीह, बर्मामाइंस, मानगो, हाता, के फ्रेंचाइजी मैनेजर, दोनों रीजन के जूनियर प्रोगामर सहित फील्ड के कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे.

