Jamshedpur-thief-arrested- परसुडीह पुलिस ने नाबालिग समेत दो मोबाइल चोरों को दबोचा, तीन फरार,अय्याशी करने के लिए क्षेत्र में करते थे महंगे मोबाइलों की चोरी, भेजे गए जेल
इनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस शुक्रवार की रात गश्ती पर थी. तभी बारीगोड़ा में कुछ संदिग्ध युवकों को अंधेरे में देखा गया. पुलिस को उनकी गतिविधि संदिग्ध दिखाई दी. उनका पीछा किया गया और दो युवक पकड़ लिए गए, जबकि इनके तीन साथी फरार होने में सफल हो गए. तलाशी लेने पर पांच मोबाइल बरामद हुए.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
इनके द्वारा बताया गया कि फोन चोरी के हैं. गिरफ्तार आरोपी में एक बारीगोड़ा का रहने वाला सनोज कुमार कामत है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह अय्याशी के लिए खर्च निकालने के लिए मोबाइल चोरी करते हैं. फिर उसे बेचकर आपस में रुपए बांट लेते हैं. पुलिस तीन साथियों की तलाश में छापामारी कर रही है. इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र
कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर परसुडीह थाना कांड संख्या -204/22 धारा 414 भादवि के तहत दर्ज किया गया है. इसके बाद प्राथमिकी अभियुक्त को जेल भेजा गया तथा नाबालिक को रिमांड होम भेजा गया है.