सरायकेला (Pramod Singh) सीनी स्थित आदर्श कला केंद्र में रविवार को प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद द्वारा वर्ष 2021- 22 के लिए संगीत एवं तबला वादक आदि क्षेत्रों में उपस्थित अभ्यार्थियों का प्रयोगिक परीक्षा लिया गया.


विज्ञापन
सीनी स्थित आदर्श कला केंद्र में सेंटर सुपरिटेंडेंट संगीतकार नाथू महतो के उपस्थिति में सभी अभ्यर्थियों का एक- एक कर परीक्षा लिया गया. इसमें प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से नामित एग्जामिनी डॉक्टर पार्थ प्रिया दास उपस्थित रहे. इसमें कुल 35 अभ्यार्थी शामिल हुए और अपनी प्रायोगिक परीक्षा दी.

विज्ञापन
