jamshedpur-atal-vichar-wahini-tribute-to-atal-bihari-vajpayee अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के नारों से गूंज उठा ट्यूब रिक्रिएशन क्लब, समर्पण भाव से संकल्पित होकर भारत के नवनिर्माण के लिए स्वंय को समर्पित करना ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि हैं: शैलेंद्र
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर (charanjeet singh)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
अटल विचार वाहिनी द्वारा श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के बुजुर्गों का सम्मान किया गया व आशीर्वाद प्राप्त किया गया. इसे लेकर टेल्को रीक्रिएशन क्लब में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल विचार वाहिनी द्वारा संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. इस अवसर पर उन्हें वाहिनी के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया जो कि सभा का मुख्य आकर्षण रहा. मुख्य वक्ता के रूप में अटल जी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए झारखंड प्रदेश भाजपा के शैलेन्द्र सिंह ने उन्हें महामानव बताते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया.
अटल जी हमारे प्रेरणा श्रोत, बुजुर्गों का सम्मान करना हमारा संस्कार: काले
झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने स्व बाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मैं अपने गुरु, कवि, दार्शनिक, मंत्रमुग्ध करने वाले वक्ता, अजातशत्रु, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटलबिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में नमन करता हूं. उनसे प्रेरणा प्राप्त करते हुए हम सदैव अटल इरादों और मजबूत संकल्पशक्ति से स्वयं को नए भारत के निर्माण के लिए समर्पित करें यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व बुजुर्ग उपस्थित हुए जिन्हें अटल विचार वाहिनी के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने सम्मानित किया.
इन्हें किया गया सम्मानित
सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से रविंदर सिंह, सांवर लाल शर्मा, उमाशंकर सिंह, जेपी सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामकेवल मिश्रा, राजपति देवी, कामेश्वर शुक्ला, मनोरंजन ओझा, संतलाल पाठक, जगदीश मिश्रा, भुवनेश्वर मिश्रा, सुखदीप सिंह, कैलाश झा, भरत भूषण श्रीवास्तव, राजकिशोर झा, योगेंद्र सिंह, धक्षण प्रसाद, जितेंद्र सिंह, रामदेव, महेंद्र महतो, विनोद दुबे, परमहंस चौबे, हरिचंद महंती, यमुना साव, भारद्वाज तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, वीर बहादुर पांडे, चिंतामणि पांडे, रविंद्र सिंह, कन्हैया दुबे, परशुराम शर्मा, शिव कुमार सिंह, राजकुमार मिश्रा, केके शुक्ला, बलदेव साहनी, इंद्र शर्मा, शिवरतन अग्रवाल, ईश्वर, ताराचंद कामंत, अनिल, आरके सिंह, इंदर सिंह, नरेंद्र साहनी, आरएम राय सहित अन्य शामिल हैं. सभी बुजुर्गों को सम्मानित करके आशीर्वाद लिया गया.