जमशेदपुर (Charanjeet Singh)
सरायकेला जिले के जिलिंगोड़ा डैम में नहाने के क्रम में गुरुवार दोपहर दो युवक डूब गए, इस घटना में पंजाब के भटिंडा निवासी सुनील नामक युवक की मौत हो गई, संजू नामक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया.
मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक सुनील कुमार अपने सात आठ अन्य साथियों के साथ दोपहर 3 बजे डैम में नहाने आए थे. मृतक के दोस्त लवप्रीत ने बताया कि वे डैम में नहाने आए थे. नहाने के दौरान संजू और सुनील गहरे पानी में खेल- खेल में चले गए. वह देखना चाहते थे कि कौन तैर सकता है. तभी तैरने के दौरान दोनों हाँपने लगे और डूबने लगे. उनके द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सुनील को नहीं बचाया जा सका.
video

लवप्रीत ने बताया कि सभी दोस्त भटिंडा से जमशेदपुर आए हैं. यहां विभिन्न इलाकों में सब सैलून में बाल काटने का काम करते हैं. सभी साकची, शास्त्रीनगर में रहते थे. सुनील की मौत की खबर पंजाब में उसके परिजनों को दे दी गई है. उधर, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया सदर अस्पताल में कर रही है.
बाईट
लवप्रीत (मृतक का मित्र)

विज्ञापन
