जमशेदपुर Charanjeet Singh
जुगसलाई रेंट पियर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक गुरुवार को जुगसलाई स्थित होटल कुलदीप में संपन्न हुई. इस बैठक में विशेष रूप से मानगो फ्लैट एंड रेसिडेंशियल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार व महासचिव रविंद्र प्रताप सैनी ने भाग लिया. सर्वप्रथम जुगसलाई के नागरिकों द्वारा इन तीनों का तालियां बजाकर अभिनंदन किया गया. इस संयुक्त बैठक में मानगो फ्लैट एवं रेसिडेंशियल एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से नागरिकों के आग्रह पर निर्णय लिया गया कि जुगसलाई रेंट पीयर्स एसोसिएशन की तरह हाईकोर्ट में मानगों के तरफ से भी रिट दायर की जाएगी.
साथ ही समय-समय पर नागरिकों के बीच जन जागरण अभियान चलाया जाएगा एवं मानगो क्षेत्र में मानगो बंद का आह्वान किया जाएगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि कोई भी नागरिक बड़ा हुआ होल्डिंग टैक्स किसी कीमत पर जमा नहीं करवाएगा. इसके लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा. बैठक में विशेष रुप से अभिभावक जोगी मिश्रा, शिवकुमार शर्मा, मुन्ना अग्रवाल, बाबू खान, मोहम्मद जुबेर, अजय कुमार पांडे, ज्योति कुमार मिश्रा, रामाकांत शर्मा, सरवन देबुका, नंदलाल साहू, पिंटू सिंह, बदरुद्दीन, रंजीत सिंह, बंटी सिंह, हरिशंकर तिवारी, मलखान दुबे, शंकर मित्तल, अशोक मित्तल कई अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
