सरायकेला/ Bipin Varshney जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. रामचन्द्रपुर 33KV लाइन के अंतर्गत राईबासा रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरग्राउंड केबल के मरम्मत कार्य को लेकर मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

बिजली विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए संबंधित लाइन का शटडाउन लिया जाएगा. इसके कारण राईबासा पावर सब- स्टेशन (PSS) से जुड़े गंजिया फीडर और रंगमाटिया फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी.
इसका सीधा असर यशपुर पंचायत, चामरू पंचायत और नगर निगम के कुछ क्षेत्रों पर पड़ेगा. इन इलाकों में सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 04:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी.
विभाग ने बताया कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पहले से जरूरी तैयारी कर लें और पानी सहित अन्य आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें. बिजली विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है.

