सरायकेला: नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर सरायकेला वार्ड संख्या 4 के पटनायक टोला और हंसाउडी के पंडालों में विराजित भगवान चित्रगुप्त के दर्शन- पूजन कर क्षेत्रवासियों को शुभकामना दी.


विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त हमारे अच्छे- बुरे कर्मों का लेखा- जोखा रखते हैं और हमें उसी के अनुसार फल मिलता है. चौधरी ने बताया कि यह पूजा हमें अपने कर्मों के प्रति सजग रहने और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है.
See also chakradharpur-pawdi-puja चक्रधरपुर: पाउड़ी मंदिर में जंताल पूजा को लेकर निकाली गई घट यात्रा

उन्होंने आगे कहा कि चित्रगुप्त पूजा की प्रेरणा से हमें अपने कर्मों को सुधारने का प्रयास करना चाहिए और सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए. इससे हमें आत्मिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन
