इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी जेएसएससी के सीजीएल परीक्षा मामले में अपराध अनुसंधान विभाग यानी सीआईडी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की. रांची के नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी की टीम पहुंची और कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों एवं अभिलेखों की जांच शुरू की.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
सीआईडी की टीम ने जेएसएससी के सचिव सुधीर गुप्ता से भी पूछताछ की. टीम ने परीक्षा से संबंधित दस्तावेजों, अभ्यर्थियों के रिकॉर्ड और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण कागजातों को खंगाला.
बताया जा रहा है कि सीजीएल परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और परीक्षा से जुड़ी प्रक्रिया की जांच की जा रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में किसी तरह की अनियमितता, गड़बड़ी या गलत तरीके से लाभ पहुंचाने का मामला तो नहीं हुआ.
सीआईडी की कार्रवाई के बाद जेएसएससी कार्यालय में काफी हलचल देखी गई. टीम ने कार्यालय में मौजूद विभिन्न रिकॉर्ड और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. सूत्रों के अनुसार जांच का दायरा सीजीएल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के रिकॉर्ड तक भी पहुंच सकता है और एक-एक अभ्यर्थी से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सकता है.
जांच एजेंसी का उद्देश्य यह पता लगाना है कि परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही परीक्षा उत्तीर्ण की है या किसी तरह की गड़बड़ी अथवा फर्जीवाड़े के जरिए सफलता हासिल की गई है. यदि जांच में किसी अभ्यर्थी के खिलाफ गलत तरीके से नौकरी हासिल करने के प्रमाण सामने आते हैं, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.
गौरतलब है कि जेएसएससी और जेपीएससी से जुड़ी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं को लेकर पिछले कुछ समय से जांच और कार्रवाई का दौर जारी है. इसी क्रम में सीआईडी और पुलिस की टीमें अलग-अलग मामलों में कई ठिकानों पर जांच और छापेमारी कर चुकी हैं.
फिलहाल जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी की कार्रवाई जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सीजीएल परीक्षा में किस स्तर पर और किस तरह की अनियमितता हुई है. जांच एजेंसी की रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होगी.