इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
राजनगर: सावन मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर छोटा सिजुलता स्थित बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला. समाजसेवी अजय कुमार गोप के नेतृत्व में मंदिर परिसर में चना-गुड़ प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मंदिर पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को लेकर सुबह से ही बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच चना-गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया. प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
इस अवसर पर समाजसेवी अजय कुमार गोप ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सेवा किसी एक व्यक्ति का प्रयास नहीं, बल्कि सामूहिक सहयोग और समर्पण का परिणाम होती है. धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण से जहां आस्था को बल मिलता है, वहीं समाज में प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश भी जाता है. उन्होंने भविष्य में भी समाजहित से जुड़े सेवा कार्य जारी रखने की बात कही.
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधीर महतो, शंकर सरदार, दिनेश दास, ज्ञान महतो, अंकुश गोप, महेंद्र महतो, प्रकाश महतो, दिनेश गोप, कपिध्वज महाकुड़, सोमनाथ गोप, शंकर गोप सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सहयोगियों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कराने के साथ-साथ मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने में भी सहयोग किया.
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला. लोगों ने समाजसेवी अजय कुमार गोप और उनकी टीम के सेवा कार्य की सराहना की. श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा को जोड़ने वाली ऐसी पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और लोगों को एक-दूसरे की सेवा के लिए प्रेरित करती है.
सावन मास के अंतिम सोमवार पर छोटा सिजुलता बाबा मंदिर में आयोजित चना-गुड़ प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.