चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र में सरकारी पानी सप्लाई की टूटी पाइपलाइन से लगातार पानी की बर्बादी हो रही है. पिछले कई दिनों से यह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त थी, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा था. समस्या की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इंडिया न्यूज़ वायरल के रिपोर्टर को बुलाकर मामले को उजागर किया.

खबर प्रकाशित होते ही नगर परिषद की टीम हरकत में आई और मरम्मत का कार्य किया गया. लेकिन मरम्मत लापरवाही भरे तरीके से की गई, पाइपलाइन का जोड़ सही तरीके से नहीं लगाया गया. परिणामस्वरूप जैसे ही पानी की सप्लाई शुरू हुई, पाइप से फिर से रिसाव होने लगा और पानी भरकर जर्जर सड़क की ओर बहने लगा.
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की लापरवाही पहली बार नहीं हुई है. नगर परिषद की ढिलाई के कारण एक ओर जहां कीमती पानी बर्बाद हो रहा है, वहीं सड़क की स्थिति भी बदतर होती जा रही है. लोगों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
