जमशेदपुर: कदमा पुलिस ने संगठित ऑटो चोर गिरोह का खुलासा करते हुए सात चोरी के ऑटो, 16 नंबर प्लेट, नकली आरसी कार्ड और भारी मात्रा में वाहन के पार्ट्स बरामद किए हैं. इस मामले में पुलिस ने गिरोह के तीन सक्रिय सदस्य मोहम्मद रईस, सौकत अली और मोहम्मद असगर उर्फ लारिया को गिरफ्तार किया है, जिसे पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बुधवार को सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में लगातार हो रही ऑटो चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-2 के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई थी. टीम ने सूचना संकलन के आधार पर 20 अगस्त को कपाली क्षेत्र में छापामारी की. छापामारी के दौरान मोहम्मद रईस के घर से एक चोरी का ऑटो, विभिन्न नंबर प्लेट, इंजन पार्ट्स, कटर मशीन और अन्य उपकरण बरामद हुए. गिरफ्तार रईस की निशानदेही पर तीन और ऑटो बरामद किए गए. पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी के ऑटो रईस को दिए जाते थे और वह पार्ट्स बदलकर, रंग- रोगन कर और नकली कागजात तैयार कर उन्हें 70 से 80 हजार रुपये में बेचता था. इसके बाद पुलिस ने गिरोह से जुड़े अन्य दो अपराधियों को भी चोरी के ऑटो के साथ गिरफ्तार किया.
सिटी एसपी ने बताया कि तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में ऑटो चोरी के कई मामले दर्ज हैं. इस सफलता से पुलिस को जिले में ऑटो चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
