कांड्रा: थाना क्षेत्र के नीलांचल कंपनी के पुराने गेट के समीप मेन रोड पर बुधवार शाम बुलेट मोटरसाइकिल और टीवीएस हैवी ड्यूटी बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.


विज्ञापन
घायलों की पहचान रघुनाथपुर निवासी बांका बर्मन और पालूबेड़ा निवासी अंकित महतो के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नीलांचल कंपनी एवं जेआरडीसीएल की एंबुलेंस से इलाज के लिए जमशेदपुर अस्पताल भेजा गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन
