रांची: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है. इस संयुक्त ऑपरेशन के तहत लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबारक लॉज से आईएसआईएस से जुड़ा संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार आतंकी अशहर दानिश बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है और कई दिनों से तबारक लॉज में ठिकाना बनाए हुए था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को उसके बारे में पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद झारखंड एटीएस के साथ मिलकर छापेमारी की गई. लॉज से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं.
गिरफ्तार आतंकी को दिल्ली पुलिस रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी. वहीं दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने पलामू में भी छापेमारी कर एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है. इसकी पुष्टि सिटी डीएसपी केवी रमण ने की है.

