जामताड़ा: छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने दो महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इसके तहत आसनसोल से पटना साहिब और आसनसोल से बेतिया के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों के परिचालन से छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर भी दिया गया है.


आसनसोल-पटना साहिब के बीच दो-दो फेरे
ट्रेन संख्या 03513 आसनसोल-पटना साहिब अनारक्षित स्पेशल 11 और 13 नवंबर 2026 को आसनसोल से रात 19:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन रात 01:45 बजे पटना साहिब पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 03514 पटना साहिब-आसनसोल अनारक्षित स्पेशल 12 और 14 नवंबर को पटना साहिब से रात 02:15 बजे रवाना होगी और उसी दिन सुबह 09:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा.
आसनसोल-बेतिया के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
वहीं, ट्रेन संख्या 03515 आसनसोल-बेतिया अनारक्षित स्पेशल 12 नवंबर को आसनसोल से दोपहर 13:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 01:00 बजे बेतिया पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 03516 बेतिया-आसनसोल अनारक्षित स्पेशल 13 नवंबर को बेतिया से रात 02:30 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 14:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा.
पूर्व रेलवे के इस निर्णय से छठ पर्व के अवसर पर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी. खासकर आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इन स्पेशल ट्रेनों से लाभ होगा.
रिपोर्ट: मनीष बरनवाल

