जमशेदपुर/ Afroj Mallick एक ओर जहां पूरे शहर में मोहर्रम को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं, वही दूसरी ओर परसुडीह के मखदुमपुर अखाड़ा नंबर 1 और 2 के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. मोहर्रम जैसे पवित्र पर्व के मौके पर भी यहां के लोगों को जर्जर सड़क और खुले नाले के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है.



स्थानीय निवासियों ने बताया कि परसुडीह मेन रोड मखदुमपुर चौक है इस रास्ते से ही बस्ती के लोग कर्बला पहुंचते हैं, मगर वर्षों से सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है. बरसात में स्थिति और भी बदतर हो जाती है. सड़क पर गड्ढे, जलजमाव और बहते नाले का गंदा पानी से पार करना किसी चुनौती से कम नही. ऐसे हालात में कर्बला पहुंचना बेहद मुश्किल होगा. हर साल आश्वासन तो मिलता है, लेकिन काम नहीं होता. जनता अब सवाल कर रही है आख़िर कब तक ऐसे हालात में जीते रहेंगे. क्या जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सिर्फ भाषण देने तक ही सीमित है ? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि मोहर्रम के अवसर को देखते हुए अविलंब सड़क की मरम्मत कराई जाए और नाले की सफाई सुनिश्चित हो ताकि कोई अनहोनी न हो.





