जमशेदपुर: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक रेवाह रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की. इसमें प्रांतभर से 107 प्रतिनिधि सदस्य शामिल हुए.


बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने अतिथियों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने अपने जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा की सराहना करते हुए कहा कि कठिन दौर में उन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया. प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने समाज में बढ़ते वैमनस्य को दूर करने पर बल दिया. वहीं वरीय उपाध्यक्ष ललित पोद्दार, उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा, कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी और कोल्हान प्रमंडलीय अध्यक्ष रमेश खिरवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे. बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन ने किया.

बैठक में संगठन की मजबूती और समाज सेवा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इसमें महापंचायत गठन, विधि विशेषज्ञों का पैनल, समाज सेवा कोष की स्थापना, संविधान संशोधन हेतु समिति, सम्मेलन ट्रस्ट से धनवापसी की मांग, रांची में प्रांतीय कार्यालय स्थापना और आधिकारिक संचार का डिजिटलीकरण प्रमुख रहे. समाज सेवा कोष के लिए अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने 51 हजार रुपये, रमेश खिरवाल ने 41 हजार रुपये और अशोक मोदी ने 11 हजार रुपये का अंशदान घोषित किया.
बैठक में यह भी तय किया गया कि ट्रस्ट को 25 लाख रुपये लौटाने और लोगो के अनुचित उपयोग को रोकने के लिए पत्र लिखा जाएगा. अनुपालन न होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी. अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
