जमशेदपुर: झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति द्वारा अपने 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन रबिन्द्र भवन में किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरा माहौल सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधर रहे. समिति के अध्यक्ष बिकाश मुख़र्जी ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का अभिनंदन किया. इसके उपरांत समिति की रजत जयंती स्मारिका का विधिवत विमोचन किया गया.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जी बंगला सारेगामापा के विजेता नन्हे गायक अतनु मिश्रा की शानदार प्रस्तुति रही. उन्होंने रवींद्र संगीत, नजरूल गीति, बंगला लोकगीत और हिंदी गीतों सहित करीब 20 लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.
“ए मेरी ज़हरा ज़बीं”, “तोमर पुजार छले” और “बगीचाय बुलबुली तुई” जैसे गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं. इस अवसर पर पौशाली सरकार ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.
![]()

![]()
कार्यक्रम का संचालन चंदन चंदौन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महासचिव संदीप सिन्हा चौधरी ने दिया.
कार्यक्रम की सफलता में विकास मुखर्जी, नेपाल दास, परेश कुमार नंदी, पूरबी घोष, अरुण दासगुप्ता, गोविंद मुखर्जी, बनश्री सरकार, तरुण अदाक, शौमि बोस, सोमा घोष, सुलेखा डे, शिल्पी सिंह, अभिषेक सिंह, तरुण बोस, परितोष बोस और दिलीप चटर्जी सहित कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. रजत जयंती समारोह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सांस्कृतिक एकता और भाषा की विरासत समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है.

