चांडिल/ Vikash Thakur सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौका थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में सघन वाहन जांच एवं तलाशी अभियान चलाया.

अभियान के दौरान मुख्य मार्गों, गली- मोहल्लों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष रूप से बैरिकेडिंग कर आने- जाने वाले दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई. पुलिस कर्मियों ने वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के डिक्की और अन्य सामानों की बारीकी से तलाशी ली. साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई.
चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए यह अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है.
थाना प्रभारी ने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में भी इस तरह के औचक जांच अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे और लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा अपने कागजात साथ रखें और नियमों का पालन करें.
इस अभियान से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही और कई लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल देखा गया. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी बताया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
