Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

राजनगर/ Rasbihari Mandal थाना अंतर्गत राजनगर- जुगसलाई मार्ग पर कुंवरदा मोड़ के समीप गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास हुए सड़क हादसे में बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे 108 एंबुलेंस से स्थानीय लोगों के सहयोग से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है. घायल युवक की पहचान लेटो निवासी बबलू महतो (27) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक टांगरानी की ओर से राजनगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान राजनगर की ओर से आ रहे चावल लदे…

Read More

सरायकेला: जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को दुर्गा मंदिरों में महाअष्टमी की पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है. महाअष्टमी की पूजा शुरू होते ही दुर्गा मंदिरों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दिन भर मंडपों में भक्त श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. महागौरी की आराधना के साथ महाअष्टमी की पूजा शुरू हुई मंदिरों में महाअष्टमी की विधिवत पूजा के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महिला, पुरूष, बच्चे व बुजुर्ग सभी मां दुर्गा की पूजा में लीन हो गये. महाष्टमी की पूजा के साथ पब्लिक दुर्गा मंदिर परिसर में मेला…

Read More

गम्हरिया: दो दिन पूर्व चाईबासा के गुदड़ी में बिहार के तीन फेरीवालों की पत्थर से कूचकर हत्या मामले को लेकर राज्य के बिहारी समुदाय में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. हर तरफ से तीनों के हत्यारों की गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है. बता दें कि हत्या के बाद बिहारी फेरी वाले इलाका छोड़कर भाग रहे हैं. तीनों का शव मंगलवार को जतरमा गांव के पास नदी किनारे से बरामद हुआ था. विदित हो कि मृतकों में बिहार के शिवहर व मोतिहारी जिला के तीन फेरीवाले थे. जिसमें दो सगे भाई थे. तीनों…

Read More

जमशेदपुर: सरायकेला में पांच साल पूर्व चोरी के उद्देश्य से गांव में घुसे तबरेज की ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था. जेल में तबियत खराब होने पर उसकी एक हफ्ते बाद मौत हो गई थी. उसके बाद न केवल झारखंड बल्कि पूरा देश सुलग गया था. चोर तबरेज को नायक की तरह पेश किया गया और उसके लिए सरकार और इस्लामिक संगठनों ने खजाने खोल दिए. एक चोर की पत्नी को करोड़ों रुपए का आर्थिक सहयोग दिया गया. इतना ही नहीं तबरेज के कातिल आज सलाखों के पीछे हैं. उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई…

Read More

DESK भारत के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का निधन बुधवार को हो गया. उन्‍होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली. रतन टाटा 86 साल के थे. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी. इधर रतन टाटा की मौत के बाद टाटा समूह में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बता दें कि रतन टाटा का भारतीय उद्योग में योगदान असाधारण रहा है. उन्होंने टाटा समूह को अपने कुशल नेतृत्व से वैश्विक ऊंचाइयों तक पहुंचाया. देश के औद्योगिक विकास में उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. सिर्फ दो दिन पहले, 7 अक्टूबर को रतन…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत और जम्मू- कश्मीर में पार्टी की शानदार सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है. वही जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा बागवानी प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को हार्दिक बधाई दी है. वही भाजपा नेता मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की सुदृढ़ता का परिणाम है. भाजपा ने विकास, जनकल्याण और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है,…

Read More

सरायकेला: मंगलवार को सरायकेला- टाटा मार्ग पर संजय ग्राम के समीप टिप टेलर और हाईवा के बीच सीधी टक्कर में टिप टेलर के चालक की टेलर के केबिन में फंसने से मौत हो गई. वही हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हाईवा संख्या JH02BP- 5029 कांड्रा की ओर से आ रहा था जिसमें ओवरलोड फ्लाई ऐश लदा हुआ था. वही सरायकेला की ओर से आ रहे टिप टेलर संख्या JH09AA- 7172 में आयरन गोली लदा था. घटना इतनी…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney बीती देर रात सरायकेला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर विभाग ने कांड्रा पदमपुर टोल प्लाजा के समीप जांच के दौरान 2 लाइमस्टोन लदे हाइवा और 7 कोयला लदे हाइवा को जप्त किया है. सभी वाहनों के कागजातों की जांच चल रही है. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि सारे वाहनों में लदे मिनरल्स की जांच चल रही है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. जप्त वाहनों के नम्बर इस प्रकार हैं JH05BD- 2035, NL01N- 7740, JH05DG- 2228, JH05AR- 3790, JH05DG- 7719, JH05DL- 7060, JH05DG- 6865, JH05DG- 6896, JH05DP- 1525 हैं.

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत इस्लामनगर बाबा गुंडी के रहने वाले 65 वर्षीय अब्दुल सलीम की हत्या उसके तलाकशुदा दामाद ने गैता (मिट्टी खोदने वाले समान) से कर दी है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अब्दुल सलीम की पुत्री साइका की शादी कुछ महीनों पहले लोहरदगा में हुई थी. हालांकि शादी के एक हफ्ते बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया था. वहीं अब साइका की शादी कहीं और हो रही थी. तलाकशुदा दामाद फ़ैयाज़ अंसारी यह सुनकर आग बबूला हो गया और बीती रात इस्लामनगर…

Read More

चांडिल: धातकीडीह में जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एचएलएम ट्रॉफी के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल हुए. इस अवसर पर फाइनल मैच के दोनों टीम के खिलाड़ियों से सुदेश महतो ने परिचय प्राप्त किया तथा फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया. इससे पूर्व जोरदार आतिशबाजी एवं पारंपरिक आदिवासी नृत्य से महिलाओं ने सुदेश महतो का भव्य स्वागत किया. इस दौरान सुदेश महतो ने जन सेवा ही लक्ष्य के संस्थापक हरेलाल महतो द्वारा प्रदत्त नई एम्बुलेंस की चाबी चांडिल बाजार के…

Read More