Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला समिति का पुनर्गठन किया गया है. पार्टी के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है. इसके तहत डॉ शुभेंदु महतो को एकबार फिर से जिला अध्यक्ष, मो मुरतेज अंसारी, संजय प्रधान, भुण्डा बेसरा, पवित्र बर्मन, भोला महंती, बिशु हेंब्रम एवं अमृत महतो को जिला उपाध्यक्ष, बुद्धेश्वर मार्डी को जिला सचिव, धानु मुखी एवं सुना राम मुर्मू को जिला संगठन सचिव, करम सिंह मुंडा, धरमु गोप, सोमा पूर्ति, अक्षय मंडल एवं अजीत प्रधान को जिला संयुक्त सचिव तथा मनोहर कर्मकार को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसी…

Read More

कुचाई/Ajay Kumar आजीविका महिला संकुल संगठन समिति की वार्षिक आम सभा कुचाई के बिरसा स्टेडियम में बुधवार को आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक दशरथ गगराई समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि अलग- अलग योजनाओं के जरिए राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है. उन्होंने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की अपील की. विधायक ने कहा कि महिलाएं आर्थिक, शैक्षिणक व सामाजिक रूप से स्वावलंबी होंगी तो वह अपने परिवार, समाज, प्रदेश को उन्नति के रास्ते पर…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर जमशेदपुरवासियों को 632 बेड के आधुनिकतम एमजीएम अस्पताल और मानगो फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात देने के लिए बधाई दी. पुरेंद्र नारायण सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता के माध्यम से सरकार से मईया सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, सर्वजन पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद स्वावलंबन पेंशन योजना की राशि ₹1000 मासिक से बढ़ाकर ₹2000 मासिक किए जाने की मांग की..स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के पास…

Read More

सोनुआ: प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को वन विश्रामागार में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, कुशल संगठनकर्ता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई. इस दौरान मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक एवं सभी कार्यकताओं ने संयुक्त रूप से उनके चित्र में माल्यार्पण और धूप अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान आगामी 28 सितंबर सोनुआ के बलजोड़ी स्थित रानी दुर्गावती गोंड मैदान में परिवर्तन संकल्प यात्रा जनसभा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया. इस जनसभा को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी औऱ पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More

कुचाई/ Ajay Kumar प्रखंड अंतर्गत लोपटा में आदिवासी युवा कमिटी की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता के समापन समारोह में बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा शामिल हुए. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रियल फाईटर व एसकेडी एफसी के बीच खेला गया. जिसमें रियल फाईटर की टीम विजेता रही. विजेता टीम रियल फाईटर को 10500 रूपए व उपविजेता रहे एसकेडी एफसी की टीम को 8500 रूपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वही तीसरे स्थान से लेकर पांचवी स्थान पर रहे टीमों को भी नगद राशि…

Read More

जमशेदपुर: विद्युत समस्याओं को लेकर बुधवार को विद्युत महाप्रबंधक अजीत कुमार से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह उनके विद्युत एरिया बोर्ड जमशेदपुर के कार्यालय में मुलाकात की. इस मौके पर पुरेन्द्र ने उनका बुके देकर अभिनंदन किया और विद्युत समस्याओं से अवगत कराया. इस अवसर पर जमशेदपुर विद्युत अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार एवं आदित्यपुर विद्युत कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद भी उपस्थित थे. पुरेंद्र नारायण सिंह ने विद्युत महाप्रबंधक से दुर्गा पूजा के पूर्व सभी रोड क्रॉसिंग वाले स्थान पर केबुलिंग कराए जाने की मांग की. उन्होंने दुर्गा पूजा सहित काली पूजा, छठ पूजा एवं अन्य पूजा…

Read More

चक्रधरपुर: Jayant Pramanik बुधवार को जमशेदपुर के पूर्णिमा नेत्रालय और ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पिटल के चिकित्सकों के सौजन्य से मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रांगण में नेत्र जांच तथा स्वास्थ्य जांच का नि:शुल्क शिविर का आयोजन हुआ. शिविर का उदघाटन मां अमिया देवी की तस्वीर पर श्रद्धांजलि देकर चिकित्सकों ने किया. तत्पश्चात चिकित्सा जांच आरंभ हुआ. इस दौरान पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई भी शिविर में पहुंचे और उन्होंने भी मां अमिया देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सक के पास नेत्र जांच कराया. उन्होंने कहा कि नर सेवा ही…

Read More

चाईबासा: जिले के गोइलकेरा प्रखंड में 29 सितंबर को मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित मंईयां सम्मान यात्रा को सफल बनाने के लिए बुधवार को झामुमो की गोइलकेरा प्रखंड के सारूगाड़ा एवं केबरा पंचायत की संयुक्त बैठक चिटिर चौक में उप प्रमुख वरदान भुइयां की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही. बैठक में मंईयां सम्मान यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई. कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र से करोड़ों की ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस के अनुसार इस ठग ने विगत 10 दिनों में तक़रीबन पांच करोड़ रूपए की साईबर ठगी की है. उसका नाम नदीम अंसारी है. सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि गिरफ्त में आया ठग अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी को अंजाम दिया करता था, और ठगी के रकम का 10 प्रतिशत हिस्सा नदीम को प्राप्त होता था, नदीम के ही बैंक अकॉउंट के माध्यम से तमाम पैसों की ठगी की जाती थी और…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2024 पूरी तरह से चरम पर है. देश- विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. लाखों की संख्या में तीर्थयात्री प्रतिदिन गयाजी पहुंच रहे हैं और पितरों की मोक्ष की प्राप्ति को लेकर पिंडदान और श्राद्ध कर्मकांड कर रहे हैं. इन यात्रियों को प्रशासन के अलावा स्वयंसेवी संगठन एवं स्थानीय लोग शिविर के माध्यम से सेवा दे रहे हैं. दिन तो दिन रात्रि में भी शिविर के माध्यम से स्थानीय लोग तीर्थयात्रियों की सेवा में लगे हुए हैं. गयाजी में इन दोनों सेवा भाव पूरी तरह से…

Read More