- Jamtara Police Commemoration Day जामताड़ा: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को नमन, जीआरपी- आरपीएफ ने दी श्रद्धांजलि
- Jamshedpur Durga Visarjan 2026 जमशेदपुर: ‘अगले बरस फिर आना मां’ के जयकारों के साथ विदाई, स्वर्णरेखा घाट पर प्रतिमा विसर्जन शुरू
- Jamshedpur Kadma Stone Pelting जमशेदपुर: कदमा में हुड़दंगियों का तांडव, पेट्रोल पंप पर मारपीट-पथराव, कर्मचारी घायल, CCTV भी तोड़ गए उपद्रवी
- Adityapur Late Night Murder आदित्यपुर: ‘खाऊ गली’ का खूनी अंजाम, अवैध कब्जे पर आंखें मूंदे रहे जिम्मेदार, अब युवक की हत्या के बाद जागा सिस्टम
- Lohardaga Ravan Dahan लोहरदगा: कैरो में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण दहन और मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
- Tiruldih History of Martyrdom तिरुलडीह: तिरुलडीह गोलीकांड: दो युवाओं की शहादत से इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई 21 अक्टूबर की तारीख
- Lohardaga Traditional Jatra Cultural Festival लोहरदगा: मन्हो गांव के पारंपरिक जतरा में बोले सांसद सुखदेव भगत, जतरा आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत
- Saraikela- Kharswan SP Manoj Swargiary arrived in Kandra to review the preparations कांड्रा: बुधवार को भव्य आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन, तैयारियों का जायजा लेने कांड्रा पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
Jamshedpur Parsudih Tragic Incident जमशेदपुर: परसुडीह में खंडहरनुमा झोपड़ी से मिला नवजात का शव, सनसनी
जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी दुर्गाबाड़ी स्थित एक बंद पड़े पुराने झोपड़ीनुमा घर से शनिवार शाम नवजात बच्ची का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. कुछ बच्चे खेलते हुए जब इस परित्यक्त घर के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने नवजात का शव देखा और शोर मचाते हुए बाहर आए. बच्चों की सूचना पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही…
जामताड़ा: बचपन प्ले स्कूल जामताड़ा में शनिवार को रंगारंग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने विभिन्न वेशभूषाओं में सजकर अद्भुत प्रस्तुतियां दीं. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों की कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिन्मय भट्टाचार्य उपस्थित थे. उन्होंने बच्चों की कला, प्रस्तुति और उत्साह की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया. बच्चे राष्ट्रीय नेता, डॉक्टर, पुलिसकर्मी, पर्यावरण संरक्षक, कार्टून चरित्र और पौराणिक किरदारों के रूप में सजे नजर आए. प्रतिभागियों ने ‘स्वच्छ भारत’ और ‘पर्यावरण संरक्षण’ जैसे सामाजिक संदेशों पर…
खूंटी: शनिवार को खूंटी लोकसभा के सांसद कालीचरण मुंडा रांची स्थित ऑर्किड अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष एवं खूंटी लोकसभा के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा का कुशलक्षेम जाना. अस्पताल पहुंचकर सांसद ने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली और चल रहे उपचार की प्रगति पर भी जानकारी प्राप्त की. इस दौरान सांसद ने कड़िया मुंडा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य में सुधार की कामना की. उन्होंने कहा कि कड़िया मुंडा न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश की राजनीतिक विरासत और जनसेवा की एक बड़ी पहचान हैं. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना पूरी…
जमशेदपुर: राज्य सरकार एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार पंचायतों के वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 28 और 29 नवम्बर 2025 को जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) जमशेदपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिले के सभी 11 प्रखंडों के पंचायती राज से संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण का मुख्य फोकस ग्राम पंचायतों को स्वयं के राजस्व स्रोत (Own Source Revenue – OSR) की समझ विकसित कर वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्षम बनाना रहा. राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अजय कुमार मिश्र और सुशांत कुमार ढोके ने प्रतिभागियों को तकनीकी,…
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व महिला थाना प्रभारी कुमारी तिलोत्मा ने किया. इस दौरान महिलाओं, छात्र- छात्राओं और स्थानीय लोगों को महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, नशा मुक्ति, अफीम और गांजा की खेती रोकथाम, डायल-112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930, बाल विवाह प्रतिबंध सहित महिलाओं से जुड़े कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई. महिला थाना प्रभारी ने कहा कि समाज में सुरक्षा तभी सुनिश्चित हो सकती है जब हर व्यक्ति कानून के प्रति जागरूक हो और किसी भी घटना पर तुरंत…
जामताड़ा/ Yogesh Kumar शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में मासिक प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस दौरान जिले में नवंबर माह में विभिन्न विभागों द्वारा की गई उपलब्धियों और प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई. कार्यक्रम में जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता भी मौजूद रहे. उपायुक्त रवि आनंद ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान जिले के सभी प्रखंडों से लगभग 48,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 22% आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है. शेष करीब 35,000 आवेदन लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र निपटाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया…
आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओमनगर के पास शनिवार को छिनतई की कोशिश कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. युवक राह चलती एक महिला का पर्स छीनकर भाग रहा था, तभी महिला ने साहस दिखाते हुए उसे धक्का देकर गिरा दिया. महिला की बहादुरी देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने पहले उसे बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की, इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया. बताया जाता है कि आरोपी कई दिनों से इस…
जमशेदपुर (Afroj Mallick) जमशेदपुर के भुइंयाडीह क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर आज भारी विरोध देखने को मिला, स्थानीय लोगों ने झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुइंयां के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम DC ऑफिस का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि बिना पूर्व सूचना और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के घरों और दुकानों को तोड़ा जा रहा है. दुलाल भुइंयां ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों को उजाड़कर विकास नहीं किया जा सकता. उन्होंने मांग की कि प्रशासन पहले प्रभावित परिवारों का सर्वे करे,उसके बाद…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले चौक बाजार स्थित बाटा चौक में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े जेम्स हाउस नामक दुकान को निशाना बनाकर चोर लाखों के कीमती पत्थर लेकर फरार हो गया. घटना से पूरे व्यापारिक समुदाय में भारी नाराजगी देखी गई. जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब दुकान मालिक कुछ देर के लिए शौच करने बाहर निकले थे और उनका कर्मचारी पास की एक दुकान से सामान लेने गया था. दुकान खुला देख एक युवक मौका पाकर अंदर घुसा और पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे पुखराज, नीलम, पन्ना सहित लगभग…
आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओमनगर रोड नंबर 2 स्थित एमआईजी 546 लक्ष्मीनिवास में बीते 27 नवंबर की रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आयी है. पीड़ित दीपक कुमार सोनी ने मामले की शिकायत आदित्यपुर थाना में दर्ज करायी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया गया है कि देर रात करीब 2.22 बजे चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया. इसके बाद चोर निचले तल में स्थित पीड़ित की कपड़ों की दुकान में घुस गए. चोरों ने…